About: http://data.cimple.eu/claim-review/fa79a3667ab3364ca32ebd8e0e08f842f00032d9e4c2a2eed8c40e9b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जहाज पर हमला करते शार्क का यह वीडियो डिजिटली क्रिएटेड है, असली समझकर कर रहे शेयर विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि समुद्री जहाज पर शार्क के हमले के दावे के साथ वायरल वीडियो एनिमेटेड है, जिसे विजुअल इफेक्ट्स के साथ तैयार किया गया है। यूजर वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Sep 6, 2024 at 06:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जहाज को शार्कनुमा मछली के हमले से नष्ट होते हुए देखा जा सकता है। अब कई यूजर्स इस वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। असल में वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि सीजीआई यानी कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजरी है। जिसे लोग असली समझकर शेयर कर रहे हैं। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Imran Ali’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “समुद्र मे मछली का कहर” वीडियो के अंदर लिखा हुआ है: समंदर में मछली का कहर। उत्तरी महासागर यह दुनिया में सबसे कठिन है। कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज पर अपलोड किया। हमें वीडियो aleksey__n नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला। 9 मार्च 2023 को अपलोड वीडियो में दिए गए हैशटैग के अनुसार, यह वीडियो एनिमेटेड है। हमें वीडियो aleksey__n के एक्स हैंडल पर भी मिला। वीडियो को 10 मार्च 2023 को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, I’m finally done! #megalodon #meg #animation #digitalart #CGI #3D” हैशटैग में इसे सीजीआई 3डी बताया गया है। एलेक्सी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बायो में डिजिटल क्रिएटर लिखा हुआ है। कलाकार के एक्स हैंडल के बायो में भी लिखा है, थ्री डी आर्टिस्ट या थ्री डी डिजाइनर लिखा हुआ है। वीडियो से जुड़ी खबर हमें ladbible.com की वेबसाइट पर मिली। 19 मार्च 2023 को प्रकशित खबर में बताया गया है, इस वीडियो को कलाकार @aleksey_nz द्वारा बनाया है। पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की पड़ताल की थी। हमने वीडियो को लेकर एक टीवी चैनल में काम करने वाले सीनियर वीडियो एडिटर आशीष जैन से संपर्क किया था। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया था, “यह वीडियो विजुअल इफेक्ट की मदद से तैयार किया गया है।” अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि समुद्री जहाज पर शार्क के हमले के दावे के साथ वायरल वीडियो एनिमेटेड है, जिसे विजुअल इफेक्ट्स के साथ तैयार किया गया है। यूजर वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : जहाज पर हमला करते शार्क का यह वीडियो असली है। - Claimed By : फेसबुक यूजर-Imran Ali - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software