About: http://data.cimple.eu/claim-review/faae83a0ca0db8764eb36cf4211b921c4a2482174c4593f381bfcd76     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: तुर्किये में आये भूकंप के वीडियो को फिलिस्तीन का बताकर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो फरवरी 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के बाद का है। इस वीडियो का इजरायल-हमास संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 6, 2023 at 06:53 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल-हमास संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह युद्ध के बीच फिलिस्तीन का नजारा है। वीडियो में ध्वस्त इमारतों का एरियल दृश्य देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल हो रहा वीडियो इजरायल-हमास संघर्ष से संबंधित नहीं है, बल्कि यह फरवरी 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के बाद का वीडियो है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Noushi Akhtar (नौशी अख्तर)’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को 2 नवंबर को शेयर करते हुए लिखा है, “Last day of war #palestine” सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। पड़ताल वायरल वीडियो में कई बहुमंजिली इमारतों को ध्वस्त होते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इस वीडियो का एक स्क्रीनशॉट न्यूज डॉट माइसेल्डन डॉट कॉम की 20 फरवरी 2023 की एक खबर में मिला। खबर के अनुसार, यह तस्वीर तुर्किये में आए भूकंप के बाद की है। हमें यह वीडियो कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स पर फरवरी 2023 में अपलोडेड मिला। यहाँ भी इसे तुर्किये में आए भूकंप के बाद का दृश्य बताया गया। हमने इस विषय में तुर्किये को कवर करने वाले कनाडा बेस्ड पत्रकार निक एशडाउन से संपर्क साधा। निक ने हमें बताया, “यह वीडियो तुर्किये में आये भूकंप के बाद का है, जब देश को भरी तबाही का सामना करना पड़ा था। यह वीडियो Hatay (हटे) का है, जहाँ सबसे ज़्यादा तबाही मची थी।” वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर Noushi Akhtar (नौशी अख्तर) को इंस्टाग्राम पर पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो फरवरी 2023 में तुर्किये में आए भूकंप के बाद का है। इस वीडियो का इजरायल-हमास संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : Video from Palestin amid ongoing Hamas Israel war - Claimed By : FB User Noushi Akhtar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software