About: http://data.cimple.eu/claim-review/fb25cc69a7b41fa17d5aeeebe73aa1f8c75470cd14d1013b99dd805f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने पर नहीं दिया जा रहा है फ्री रिचार्ज, वायरल लिंक पर क्लिक करने पर हो सकती है आपके साथ ठगी विश्वास न्यूज की पड़ताल में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने पर फ्री रिचार्ज के ऑफर का दावा करने वाली पोस्ट फर्जी साबित हुई। By: Pallavi Mishra - Published: Mar 21, 2022 at 02:40 PM - Updated: Aug 14, 2023 at 02:54 PM - विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है, “उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने की ख़ुशी में सभी Jio, Airtel या Vi के भारतीय यूजर्स* को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है।” पोस्ट के साथ एक रजिस्ट्रेशन लिंक भी दिया गया है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच में पाया कि यह पोस्ट फर्जी है। एक्सपर्ट्स इंटरनेट यूजर्स से निवेदन करते हैं कि ऐसे किसी भी संदेहसापद लिंक को क्लिक न करें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Raushan Yadav Vikash (Archive link)ने इस पोस्ट में दावा किया : “उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने की ख़ुशी में सभी भारतीय यूजर्स* को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। अगर आपके पास Jio, Airtel या Vi का सिम हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है। नोट:- नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपना फ़्री रीचार्ज प्राप्त करें। कृपया ध्यान दे: यह ऑफर केवल 31 MARCH 2022 तक ही सिमित है!जल्दी करें..!” पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले संबंधित कीवर्ड टाइप करके इसे ढूंढा। हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जहाँ कहा गया हो कि टेलिकॉम कंपनियां ऐसी कोई स्कीम चला रहीं हैं, या ऐसा कोई ऑफर दे रहीं हैं। पड़ताल के दौरान हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट jagran.com पर 22 अप्रैल 2021 को पब्लिश एक खबर मिली। इसमें सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से तीन महीने के फ्री रिचार्ज वाले वायरल पोस्ट को फेक बताया गया था। पूरी खबर को यहां पढ़ सकते हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल के दौरान वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक पर साइबर एक्सपर्ट की भी सलाह ली। हमने यह वायरल लिंक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एवं राजस्थान सरकार की पब्लिक ग्रीवांस कमेटी के पूर्व आईटी सलाहकार आयुष भारद्वाज को भेजा। उन्होंने इस लिंक को चेक कर बताया कि ये क्लिकबेट लिंक है और इसपर अपनी निजी जानकारी शेयर करने से उनके चोरी हो जाने का खतरा है। ऐसे क्लिकबेट से आपके मोबाइल में मालवेयर पहुंचा उसका कंट्रोल हासिल किया जा सकता है। निजी सूचनाएं चोरी कर डीप वेब पर बेची जा सकती हैं। आपका ई-वॉलेट हैक कर आपको वित्तीय नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है।” पड़ताल को आगे बढ़ाते विश्वास न्यूज ने रिलायंस जियो के प्रवक्ता से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल पोस्ट झूठी है। ऐसा कोई भी ऑफर हमारी तरफ से नहीं दिया जा रहा है। वायरल पोस्ट को फेसबुक पर अपलोड करने वाले यूजर Raushan Yadav Vikash के अकाउंट की जांच में पता चला कि यूजर को फेसबुक पाए 3,390 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने पर फ्री रिचार्ज के ऑफर का दावा करने वाली पोस्ट फर्जी साबित हुई। Claim Review : उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार बनने की ख़ुशी में सभी भारतीय यूजर्स* को *3 महीने* का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है - Claimed By : Raushan Yadav Vikash - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software