About: http://data.cimple.eu/claim-review/fba8582f9df47ebf51a79d9754a57a69830435e33ab986d7f17b1be9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गोवंश तस्करी के आरोपियों की पिटाई का वीडियो उज्जैन का है, दिल्ली का नहीं उज्जैन में पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोपियों का जुलूस निकाला था। उस दौरान आरोपियों ने ‘गाय हमारी माता है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे भी लगाए थे। उस वीडियो को दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है। By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 6, 2025 at 03:52 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली पुलिस से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस को दो युवकों को बीच सड़क पर पीटते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों युवक ‘गाय हमारी माता है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने गोवंश के हत्यारोपियों की बीच सड़क पर पिटाई की है। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। वीडियो में भी एंकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उज्जैन में पुलिस ने गोवंश की तस्करी के आरोपियों की पिटाई की और आरोपियों ने ‘गाय हमारी माता है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे लगाए। इस वीडियो का दिल्ली से कोई संबंध नहीं है। वायरल पोस्ट एक्स यूजर Deepak Sharma ने 4 मार्च को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे दिल्ली पुलिस का बताया। फेसबुक यूजर ‘विनोद भटट’ ने भी 4 मार्च को रील पोस्ट (आर्काइव लिंक) की। उस पर कैप्शन लिखा है, “जबसे दिल्ली पुलिस को अमित शाह जी का निर्देश मिला है तबसे दिल्ली पुलिस इस वक्त फुल फॉर्म में है गौ हत्यारे लगा रहे नारे… गाय हमारी माता है पुलिस हमारी बाप है… मेवात के नाम पर दरिंदगी अब नहीं चलेगी“ पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को देखा। इसमें एंकर कह रही है कि उज्जैन पुलिस ने गोवंश के हत्यारोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी ‘गाय हमारी माता है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे लगाते रहे। वीडियो में दिल्ली का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस आधार पर कीवर्ड से सर्च करने पर PUNJAB KESARI MP यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो अपलोड मिला। इसे 3 मार्च 2025 को पोस्ट किया गया है। इसके अनुसार, उज्जैन पुलिस ने गोवंश के हत्यारोपियों का जुलूस निकाला। 3 मार्च को अमर उजाला की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, गोवंश की हत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपियों का उज्जैन की घट्टिया पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपियों के नाम सलीम और आकिब हैं। उनका एक साथी शेरू मेवाती फरार है। पुलिस ने उनके पास से एक गाय, एक केड़ा, एक लोहे का बक्का, तीन लोहे के छूरे और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की। खबर में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को देखा जा सकता है। एसपी उज्जैन के एक्स अकाउंट से 3 मार्च को इस बारे में पोस्ट की गई है। इसमें एक तस्वीर में दोनों आरोपियों को देखा जा सकता है। साथ में पुलिस अधिकारी नितेश भार्गव का वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें वह बता रहे हैं कि 16 फरवरी को घट्टिया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि स्विफ्ट डिजायर के पास कुछ गोवंश पड़ा हुआ है। वहां पर कुछ संदिग्ध खड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां से गोवंश और गाड़ी जब्त की। गोवंश तस्करी के आरोपियों को अब गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में उज्जैन में नईदुनिया के क्राइम रिपोर्टर अमित का कहना है कि वायरल वीडियो उज्जैन का है। यहां पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोपियों का जुलूस निकाला था। उज्जैन के वीडियो को दिल्ली का बताने वाले यूजर एक विचारधारा से प्रभावित हैं और उनके एक लाख 47 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: उज्जैन में पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोपियों का जुलूस निकाला था। उस दौरान आरोपियों ने ‘गाय हमारी माता है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे भी लगाए थे। उस वीडियो को दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है। Claim Review : दिल्ली पुलिस ने गोवंश के हत्यारोपियों की बीच सड़क पर पिटाई की है। - Claimed By : X User- Deepak Sharma - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software