कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में प्रियंका गांधी जमीन पर बनी कांग्रेस लोगो को झाड़ू से मिटाती हुई दिख रही है। सोशल मीडिया में युजर्स इस वीडियो को वायरल करते हुए प्रियंका गांधी पर तंज कस रहे हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स ने लिखा – प्रियंका गांधी लोगों को दिखाने के चक्कर में खुद के ही कांग्रेस संगठन के निशान को झाड़ू से मिटा रही हैं।
4 अक्टूबर को चरसी चमचा नाम के एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो पोस्ट कर लिखा कि “मालकिन जो क्या कर रहीं ,, यहां हम अपनी ऐसी–तैसी करा रहें ,, लोगों की गालीयां झेल रहे और तुम हो कि चरखे वाले बापू की पार्टी पर झाड़ू फेर रही हो।”
अनुसंधान से पता चलता है कि…
फैक्ट क्रेसेंडो ने जांच कर पाया कि प्रियंका ने यूपी के सीतापुर गेस्ट हाउस में हिरासत के कमरे में झाड़ू लगाई थी। उसी वक्त के वीडियो को किसी ने एडिट कर उसमें कांग्रेस दल के निशाना जोड़ वायरल की जा रही है।
जांच की शुरुआत हमने वायरल वीडियो से संबंधित कीवर्ड टाइप करके गूगल सर्च करने से की। परिणाम में हमें वायरल वीडियो से जुड़े कई लिंक मिले। 4 अक्टूबर 2021 को कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट पर वाय़रल वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी खाली कमरे में झाड़ू लगा रही हैं। कमरे में कहीं भी कांग्रेस दल का लोगो नहीं है। नीचे लिंक देखें।
Aaj Tak युट्युब में 4 अक्टूबर को पब्लिश एक खबर के मुताबिक रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक झड़पों में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। भड़की हिंसा के बाद सोमवार तड़के पीड़ितों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं थी। तभी प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उनको पीएसी द्वितीय वाहिनी के गेस्ट हाउस के कमरे में रोका गया था। जहां उन्हें फर्श पर झाड़ू लगाते देखा गया था। खबर की पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
बाद में हमने एक तुलना वीडियो बनाया। जिसमें आप मूल वीडियो और वायरल वीडियो के बीच अंतर देख सकते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मूल वीडियो में, कांग्रेस पार्टी के लोगो की रंगोली को डिजिटल रूप से जोड़ कर भ्रामक दावों के साथ साझा किया गया है।
निष्कर्ष:
तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि झाड़ू लगातीं प्रियंका गांधी के असली वीडियो को डिजिटल रूप से एडिट कर भ्रामक दावों के साथ साझा किया जा रहा है।
Title:प्रियंका गांधी जमीन पर बने कांग्रेस लोगो रंगोली मिटाने का वीडियो एडिटेड हैFact Check By: Sarita Samal
Result: Altered