About: http://data.cimple.eu/claim-review/fc1e25eb660d14c58ffc6c71bc736b2583fea5f1c413177da36a940c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: यह कोई 36 साल में खिलने वाला दुर्लभ फ़ूल नहीं है हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। असल में तस्वीर में नजर आ रही चीज़ कोई फूल नहीं, बल्कि एक समुद्री जीव (sea invertebrate) है। - By: Pallavi Mishra - Published: Dec 17, 2020 at 11:48 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आज कल बड़े-से फूल जैसे दिखने वाली चीज़ की तस्वीर को काफी लोग शेयर कर रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस फूल का नाम नागपुष्प है और यह फूल हिमालय में 36 साल में एक बार दिखाई देता है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। असल में तस्वीर में नजर आ रही चीज़ कोई फूल नहीं, बल्कि एक समुद्री जीव (sea invertebrate) है। क्या है वायरल पोस्ट् में वायरल पोस्ट में एक फूल जैसी चीज़ तस्वीर है और डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “यह हिमालय में पाया जाने वाला एक दुर्लभ फूल है” जो हिमालय पर्वत में नागपुष्प फूल खिला है। जो 36 साल में एक बार खिलता है और दिखने में शेषनाग की तरह दिखता है। इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को भेजें ताकि वे इसका दर्शन ले सकें।” इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें। पड़ताल इस वायरल पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर सर्च किया। हमें यह तस्वीर pinterest.es पर मिली। तस्वीर के साथ लिखा था Sea feather by Gordon B Bowbrick. हमें steemit.com पर एक आर्टिकल मिला, जिसमें चीज़ की तस्वीर थी और बताया गया था कि यह एक सी पेन है। आर्टिकल ने अनुसार, “सी पेन, पेनाटुलैसिया ऑर्डर से संबंधित 300 प्रजातियों में से एक है। यह एन्थोज़ोआ औपनिवेशिक अकशेरुकी समुद्री जीव (invertebrate marine animal) होता है। ये उथले और गहरे पानी में ध्रुवीय महासागर से उष्णकटिबंधीय तक पाए जा सकते हैं।” इसके बाद हमने सी पेन (Sea Pen) कीवर्ड को गूगल पर ढूंढा तो हमें सी पेन की कई तस्वीरें और स्टोरीज मिलीं। ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आर गीता से बात की। उन्होंने हमें बताया, “यह कोई फूल नहीं है। ऐसा कोई फूल मेरी जानकारी में नहीं है। नागपुष्प एक संस्कृत शब्द है, जिसका वैज्ञानिक नाम ‘Mesua ferrea’ है। इस नाम का कोई फूल नहीं, बल्कि एक सदाबहार पेड़ है।” इस पोस्ट को ‘तेरे मेरे सपने’ नाम फेसबुक पेज ने शेयर किया था। इस पेज के 649,871 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ये दावा गलत है। असल में तस्वीर में नजर आ रही चीज़ कोई फूल नहीं, बल्कि एक समुद्री जीव (sea invertebrate) है। - Claim Review : यह हिमालय में पाया जाने वाला एक दुर्लभ फूल है” जो हिमालय पर्वत में नागपुष्प फूल खिला है। जो 36 साल में एक बार खिलता है और दिखने में शेषनाग की तरह दिखता है। इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को भेजें ताकि वे इसका दर्शन ले सकें। - Claimed By : तेरे मेरे सपने - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software