About: http://data.cimple.eu/claim-review/fc28925ffcc6aba8f62ed00ffa4f656be740a7da2773136349fad7b0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर जमीन पर पड़े एक घायल व्यक्ति की तस्वीर शेयर की जा रही है. इसे शेयर करने वालों ने दावा किया है कि हरियाणा के मेवात के एक मुस्लिम व्यक्ति को हिंदू देवी सीता की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के कारण चाकू मार दिया गया. (नोट: हमने पोस्ट में हिंसक दृश्य शामिल होने की वजह से इससे जुड़े लिंक शामिल नहीं किए हैं) क्या यह सच है?: नहीं, यह दावा झूठा है. यह घटना 2022 की है. इसमें कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमला दिखाया गया है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमें क्या मिला: हमने इस तस्वीर पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें @MdFurkanIdrisi नाम के एक X (पूर्व में ट्विटर) यूजर की 2022 की एक पोस्ट मिली. पोस्ट में लिखा था कि, "कर्नाटक के चित्रदुर्ग के समीउल्लाह (38) को भयानक तरीके से चाकू मारा गया है. वह वक्फ कमेटी द्वारा नियुक्त जामा मस्जिद अलूर के प्रभारी हैं. कल शाम करीब 7:00 बजे मगरिब की नमाज अदा करने के बाद लौटते समय कथित तौर पर नूतन गौड़ा ने उन पर हमला किया." (sic.) हमने इस घटना के बारे में पुलिस रिपोर्ट ढूंढीं, जिसमें हमें चित्रदुर्ग जिला पुलिस द्वारा 2022 में X पर किया गया एक पोस्ट मिला. पोस्ट में लिखा था कि 22 वर्षीय नूतन ने चित्रदुर्ग में समीउल्लाह को चाकू मार दिया था. पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़ित का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था. पब्लिक टीवी और आरडी न्यूज जैसे स्थानीय कन्नड़ भाषा के चैनलों ने भी 2022 में इस घटना को कवर किया था. 2022 में दावा किया गया कि यह घटना सांप्रदायिक घटना थी. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया था. Mirror Now की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने सांप्रदायिक आरोपों से इनकार कर दिया था. निष्कर्ष: कर्नाटक की एक पुरानी घटना को हरियाणा की हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software