About: http://data.cimple.eu/claim-review/fc523e2651304a34ede2bf35d98a24e52bf4aa974fecc9c35b1fe002     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: यह कोई असली जलपरी नहीं, डिजिटल टूल्स की मदद से की गई कलाकारी है विश्वास न्यूज की जांच में जलपरी मिलने का दावा करने वाला वीडियो फेक साबित हुआ। वीडियो असल में डिजिटल टूल्स की मदद से बनाया गया है। By: Pallavi Mishra - Published: Jul 25, 2022 at 05:15 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक 22 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मछली जैसी दिखने वाली औरत को पानी के किनारे एक चट्टान पर बैठे हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह एक असली जलपरी है। विश्वास न्यूज ने विस्तार से इसकी जांच की। पड़ताल में यह दावा गलत निकला। वायरल हो रहा वीडियो असल में डिजिटल टूल्स की मदद से बनाया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘कश्मीर मोबाइल बाजार’ ने वायरल वीडियो को 25 जुलाई को शेयर किया। साथ में लिखा, “खुदाया रहम” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो ‘जेजेपीडी प्रोडक्शंस’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। साथ में डिस्क्रिप्शन लिखा था, “अनुवादित: हम रहस्यों से भरी दुनिया में रहते हैं, जहाँ हम अभी भी नहीं जानते कि किस तरह के जीव मौजूद हो सकते हैं, इस बार एक झील के किनारे पर एक अजीब प्राणी फिल्माया गया था। एक तरह का समुद्री जीव, यह एक चट्टान पर बैठा था। यह जीव ह्यूमनॉइड उपस्थिति के साथ, पौराणिक सायरन की याद ताजा करती है। वे पौराणिक प्राणी जो किंवदंतियों से संबंधित हैं। कहानियों के अनुसार, इन सायरन को मानव और मछली के बीच एक संकर पहलू के साथ दर्शाया गया है।” वीडियो में इसके नीचे डिस्क्लेमर लिखा था, “ये हमारे द्वारा मनोरंजन के लिए बनाए गए पैरानॉर्मल वीडियो हैं। दिखाए गए सभी चित्र काल्पनिक हैं। वीडियो सीजीआई (कंप्यूटर जनित छवि) की मदद से बनाया गया है।” हमने इस विषय में जेजेपीडी प्रोडक्शंस से फेसबुक मैसेंजर के ज़रिये संपर्क साधा। जवाब में हमें बताया गया, “यह वीडियो डिजिटल टूल्स की मदद से बनाया गया था। यह कोई असली जलपरी नहीं है।” जांच को आगे बढ़ाते हुए कीवर्ड्स के साथ इंटरनेट पर सर्च किया कि क्या किसी प्रामाणिक न्यूज़ वेबसाइट या मरीन रिसर्च वेबसाइट पर किसी जलपरी की मिलने की कोई खबर आई? हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर कश्मीर मोबाइल बाजार को करीब 44000 से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर कश्मीर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में जलपरी मिलने का दावा करने वाला वीडियो फेक साबित हुआ। वीडियो असल में डिजिटल टूल्स की मदद से बनाया गया है। Claim Review : Real mermaid found - Claimed By : Kashmir Mobile Bazaar - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software