About: http://data.cimple.eu/claim-review/fe10e0d73e867506017966c8aefae18d157c504e98474b5180d0293a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अक्षय कुमार के महाकाल मंदिर के वीडियो को बागेश्वर धाम का बताकर किया गया वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में अक्षय कुमार के बागेश्वर धाम जाने का वायरल दावा दावा फर्जी निकला। वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो सितंबर 2023 का है। जब अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इसी वीडियो की एक क्लिप को एडिट कर अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Oct 13, 2023 at 05:28 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय के साथ उनके बेटे आरव, भांजी सिमर और उनकी बहन अलका हीरानंदानी व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन भी नज़र आ रहे हैं। अब कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अक्षय कुमार बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल दावा फर्जी है। वायरल वीडियो एडिटेड है। दरअसल यह वीडियो सितंबर 2023 का है, जब अक्षय कुमार मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे थे। अक्षय कुमार के साथ उनका बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी थे। शिखर धवन ने भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना की थी। इसी वीडियो को अब बागेश्वर धाम का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Hari kripa’ ने वायरल 11 अक्टूबर को वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गुरुजी ने गरीबों और अमीरों के लिए बहुत ही सुंदर बात बोले है।जय श्री राम जय श्री कृष्णा।” वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है: अक्षय कुमार पहुंचे बागेश्वर धाम। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से जुड़ी खबर कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 9 सितंबर 2023 को वायरल वीडियो से जुड़ी खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भस्मारती में हिस्सा लिया। महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार के साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी थे।” सर्च के दौरान वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट ‘एबीपी लाइव’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 9 सितंबर 2023 को अपलोड रिपोर्ट में वायरल वीडियो के दृश्य को साफ देखा जा सकता है। वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल | इस दौरान अक्षय के साथ उनके बेटे आरव, बहन अलका और भांजी सिमर भी मौजूद थे। क्रिकेटर शिखर धवन भी वीडियो में दिख रहे हैं। वीडियो से जुड़ी अन्य खबरों को यहां पढ़ा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने उज्जैन में नईदुनिया के ब्यूरो चीफ सूर्यनारायण मिश्रा से संपर्क किया। उनके साथ वीडियो को शेयर किया। उन्होंने वायरल दावे को गलत बताया है। उन्होंने बताया, यह वीडियो उज्जैन महाकाल मंदिर का है। जब अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। अक्षय ने वहां भस्मआरती में भी भाग लिया था। इस दौरान शिखर धवन भी वहां मौजूद थे। वीडियो का बागेश्वर धाम से कोई लेना-देना नहीं है। विश्वास न्यूज ने पहले भी कई हस्तियों के बागेश्वर धाम जाने को लेकर वायरल किए गए फर्जी दावों की जांच की थी। आप फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ सकते हो। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी पोस्ट को ही शेयर करते है। यूजर 30 सितंबर 2023 से फेसबुक पर सक्रिय है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में अक्षय कुमार के बागेश्वर धाम जाने का वायरल दावा दावा फर्जी निकला। वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो सितंबर 2023 का है। जब अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इसी वीडियो की एक क्लिप को एडिट कर अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : अक्षय कुमार पहुंचे बागेश्वर धाम। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Hari kripa - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software