About: http://data.cimple.eu/claim-review/9f2f1661647e6f2548c3c842b7712522159c50f4c55b6563ebf4b572     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विजय माल्या के भारत छोड़ने से पहले बीजेपी को 35 करोड़ रुपए दिए जाने को लेकर फिर वायरल हुई फर्जी पोस्ट विश्वास न्यूज की जांच में विजय माल्या के बीजपी फंड में 35 करोड़ का चेक देने का वायरल दावा फर्जी निकला। चेक की तस्वीर कई सालों से सोशल मीडिया पर समान दावे के साथ वायरल है। चेक में भारतीय जनता पार्टी की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है। - By: Jyoti Kumari - Published: Nov 6, 2023 at 05:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्सिस बैंक के एक चेक की तस्वीर तेजी से वायरल की जा रही है। कुछ यूजर्स पोस्ट को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि लंदन भागने से पहले विजय माल्या ने भाजपा के पार्टी फंड में 35 करोड़ रुपए का चेक दिया है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। वायरल चेक की तस्वीर 2017- 18 से सोशल मीडिया पर वायरल है। एडिटेड चेक की तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर Vijender Sagar ने 5 नवंबर 2023 को पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में एक चेक है, जिसमें लिखा गया – ‘लंदन भागने से पहले विजय माल्या द्वारा दिया गया 35 करोड़ का चेक भाजपा के पार्टी फंड में!! देश को बचाने के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।’ फेसबुक पोस्ट का आर्काइव वर्जन देखें। विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वायरल पोस्ट 2017 – 2018 में कई फेसबुक यूजर्स द्वारा शेयर की हुई मिली। जिससे यह साफ़ होती है कि वायरल तस्वीर समान दावे के साथ सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद है। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। पहले भी यह पोस्ट समान दावे के साथ समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। तब विश्वास न्यूज ने इसकी पड़ताल की थी और चेक को लेकर, एक्सिस बैंक के एक ब्रांच मैनेजर नितिन कुमार से संपर्क किया था। कुमार ने अपनी जांच में इस चेक को फर्जी पाया था। अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर के फेसबुक पर 4 हजार से ज्यादा मित्र हैं। यूजर मुरादाबाद का रहने वाला है। चुनाव से संबंधित अन्य भ्रामक और फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक ऐसा ही ऑल्टर्ड वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया गया था कि उन्होंने चुनाव पूर्व ही हार मान ली है। हमने अपनी जांच में इस वीडियो क्लिप को फेक पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में विजय माल्या के बीजपी फंड में 35 करोड़ का चेक देने का वायरल दावा फर्जी निकला। चेक की तस्वीर कई सालों से सोशल मीडिया पर समान दावे के साथ वायरल है। चेक में भारतीय जनता पार्टी की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है। - Claim Review : लंदन भागने से पहले विजय माल्या द्वारा दिया गया 35 करोड़ का चेक भाजपा के पार्टी फंड में। - Claimed By : फेसबुक यूजर -Vijender Sagar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software